धनबाद में दिनदहाड़े सोने की चेन लूट — बाइक सवार बदमाश फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार फेज-1 में शनिवार सुबह एक व्यक्ति से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सागर मिश्रा कुसुम विहार फेज-1 के निवासी हैं। शनिवार सुबह करीब 10:24 बजे वे कुसुम विहार स्थित सनी जनरल स्टोर के पास खड़े थे, तभी दो युवक पल्सर 220 बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने तत्काल सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
रिपोर्ट — रोहित मंडल, प्राइम न्यूज़ 24