रक्षक ही बन गए भक्षक, कोयला तस्करी रोकने को आंदोलन जरूरी – डिंपल चौबे

रक्षक ही बन गए भक्षक, कोयला तस्करी रोकने को आंदोलन जरूरी – डिंपल चौबे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की धनबाद महिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने जिले में बढ़ती कोयला तस्करी और अवैध खनन पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए, वही मौन साधे हुए है — यह स्थिति समझ से परे है।

डिंपल चौबे ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो झारखंड के युवाओं के सामने रोजगार और नौकरी का संकट खड़ा हो जाएगा। आज जब बेरोजगारी पहले से ही चरम पर है, तो आने वाली पीढ़ियों को और भी कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब भी समय है कि भ्रष्टाचार, शोषण और रिश्वतखोरी के खिलाफ आम जनता एकजुट होकर आवाज उठाए। अगर हम अब नहीं जागे, तो “पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे, और आने वाले समय में हम धनवानों के गुलाम बन जाएंगे।”

About Author

error: Content is protected !!