धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। धनबाद पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को उसके दाहिने हाथ सैफी उर्फ मेजर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर में व्यापारियों को मिल रही लगातार धमकियों के बाद की गई, जिसमें गिरोह के धन नेटवर्क, शूटरों और हथियारों के सप्लाई चैन पर पुलिस ने एक साथ छापेमारी की।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि 12-13 अक्टूबर की शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों के साथ शहर में सक्रिय हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीमों ने कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने 9 सितंबर को राजगंज पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से कई आधुनिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि गिरोह के फाइनेंशियल नेटवर्क और शूटर कनेक्शन का पूरा खुलासा होने तक अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की कमर टूट गई है और अब धनबाद में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!