विराजपुर में नकाबपोशों का हमला, जुआ खेल रहे लोगों से लाखों की लूट

विराजपुर में नकाबपोशों का हमला, जुआ खेल रहे लोगों से लाखों की लूट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास (धनबाद): खरखरी ओपी क्षेत्र के विराजपुर बस्ती में शनिवार देर रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने जुआ खेल रहे लोगों पर धावा बोल दिया।
अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर करीब पांच लाख रुपये नकद और दर्जनों मोबाइल फोन लूट लिए।
विरोध करने पर एक व्यक्ति को चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घटना के बाद सभी अपराधी पहलवान बाबा जंगल की दिशा में फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि विराजपुर क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से जुआ अड्डे के रूप में कुख्यात बना हुआ है।
सूचना मिलने पर खरखरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

About Author

error: Content is protected !!