प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, शव प्रेमिका के घर में छिपाया गया

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, शव प्रेमिका के घर में छिपाया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोमो (धनबाद): हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब 32 वर्षीय कपिल कुमार राय का लहूलुहान शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद हुआ। प्रेम प्रसंग में हुई इस हत्या का आरोप प्रेमिका के नाना गंगा ठाकुर पर लगा है, जो रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा
सूचना मिलते ही तोपचांची और हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव जब्त करने के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया।

हाथ-पैर बंधे, गर्दन पर धारदार वार — तीन-चार लोगों के शामिल होने की आशंका
कपिल शादीशुदा था और उसका छह माह का बेटा है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से पहले उसके हाथ-पैर बांधे गए थे और गर्दन के पीछे गहरे वार किए गए थे। पीठ पर कई जगह कटे के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि हत्या में तीन से चार लोग शामिल रहे होंगे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की बाइक को फूंका
शव बरामद होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी गंगा ठाकुर की बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया। बताया जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे से देर रात तक बवाल चलता रहा।

पहले भी हो चुका था विवाद, पंचायत में हुआ था समझौता
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कपिल का प्रेम प्रसंग पहले से ही गांव में चर्चा का विषय था। एक महीने पहले पंचायत सचिवालय में दोनों परिवारों के बीच समझौता भी कराया गया था। कपिल के विवाहित होने से लड़की के घरवाले नाराज थे। लड़की फिलहाल अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

थाना प्रभारी बोले – हर एंगल से की जा रही जांच
हरिहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, “हत्या धारदार हथियार से की गई लगती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

About Author

error: Content is protected !!