गुवा डाकघर में 50 लाख की फर्जी निकासी, पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार

गुवा डाकघर में 50 लाख की फर्जी निकासी, पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा डाकघर में करीब 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला (46) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि विकास कुलिला ने डाकघर की बचत योजनाओं में जमा खाताधारकों की रकम का दुरुपयोग करते हुए बड़ी राशि निकाल ली और उसे ऑनलाइन व स्थानीय जुए में गंवा दिया।

यह मामला 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच का है। इस अवधि में आरोपी ने ₹50,56,473 की फर्जी निकासी की। इस संबंध में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता की शिकायत पर गुवा थाना कांड संख्या 34/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह रकम डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कैसीनो जैसे ऑनलाइन जुआ ऐप्स पर हार दी। साथ ही वह स्थानीय जुआ अड्डों पर भी भारी नुकसान उठा चुका है।

आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में संदिग्ध और भारी लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के टुंगरी स्थित आवास पर छापेमारी कर उसे उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया

About Author

error: Content is protected !!