दिलीप सिंह ने किया बरमसिया ओवरब्रिज का निरीक्षण, मरम्मती कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। सोमवार को युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी दिलीप सिंह ने अपने मोर्चा के सदस्यों के साथ बरमसिया ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।
श्री सिंह ने कहा कि बरमसिया पुल की तत्काल मरम्मती की आवश्यकता है, क्योंकि यह पुल जिले के सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों और आमजनों के दैनिक आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस खराब हालत में किसी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने रेलवे प्रबंधन और जिला प्रशासन से आग्रह किया कि पुल की मरम्मती का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि किसी तरह की जनहानि या हादसे की नौबत न आए।
दिलीप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मरम्मती कार्य शुरू नहीं हुआ, तो युवा संघर्ष मोर्चा जनहित में आंदोलन करेगा।
मौके पर सोनी सिंह सरदार, अनिल अग्रवाल, बच्चुन, पिंटू मोदी, रितेश साव और मन्नू सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।