वरिष्ठ अधिवक्ता कंसारी मंडल की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जयराम महतो पहुंचे असर्फी अस्पताल, कंसारी मंडल के स्वास्थ्य को लेकर अधिवक्ता समाज में चिंता
धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता और सूड़ी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल (82 वर्ष) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें गंभीर हालत में धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं, लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही JLKM सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो असर्फी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कंसारी मंडल जी का नाम धनबाद के विधिक और सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अधिवक्ता समाज और सूड़ी समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।