भक्तिमय होगा हीरापुर इलाका, 7 अक्टूबर को हरि मंदिर में श्याम प्रभु गुणगान महोत्सव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद के हीरापुर इलाके में स्थित हरि मंदिर प्रांगण में इस बार भक्ति रस का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 7 अक्टूबर को यहां श्री श्याम प्रभु गुणगान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के विख्यात भजन कलाकार अपने मधुर सुरों से श्याम प्रेमियों को भाव-विभोर करेंगे।
आयोजन समिति के सदस्य संदीप अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल में भजनों की अमृत वर्षा होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। संदीप अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां जोरों पर हैं और समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश फैलाना है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भक्ति महोत्सव में शामिल होकर श्याम प्रभु के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करे
#PrimeNews24