डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल से पिपराटांड गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रूपन पंचायत के पिपराटांड गांव में दुर्गा पूजा के दौरान बिजली ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों की शिकायत पर जेएलकेएम पार्टी के पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कर्मकार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से मुलाकात की और अपनी समस्या रखी।
ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश और बिजली कड़कने से ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे पूरे गांव में अंधकार छा गया था और दुर्गा पूजा जैसे पर्व में रोशनी न रहने से ग्रामीणों को निराशा हुई।
ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए विधायक जयराम कुमार महतो ने तत्परता दिखाई। उन्होंने बिजली विभाग को पत्र लिखते हुए और फोन पर निर्देश देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था कराई। आज उनकी पहल से गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के मौके पर जेएलकेएम पार्टी के युवा मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष मनीष राय, घटवार प्रखंड महामंत्री रोहित कुमार मंडल, नितेश दत्ता, राकेश रजक, राकेश दे, मधुसूदन दत्ता, राजेश दत्त, तारापदो दत्ता, निर्मल सेन, जितेन हेंब्रम, दीपक इंद्रजीत, सुभाष, राधानाथ दत्ता, यादव दत्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर विधिवत रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर को चालू किया और विधायक जयराम महतो को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी त्वरित पहल ने साबित कर दिया कि वे जनता के सच्चे जनप्रतिनिधि