बोकारो में नशा तस्करों की गिरफ्तारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो पुलिस ने आज नशे के कारोबार में संलिप्त अनिरुद्ध, मतलुब और फैज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक एसपी हरविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०) के नेतृत्व में छापामारी की गई।
तीनों आरोपियों के पास से 12 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, नगद रुपये, कार, बाइक, मोबाइल और तराजू बरामद किया गया।
मुख्यालय के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिजुआ के तालाब के पास मतलुब आलम और फैज अकरम को गिरफ्तार किया। इनके पास से डेढ़ किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, नगद 850 रुपये और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई।
इसके बाद, इनके बताने पर बारी-कॉपरेटिव कॉलोनी से अनिरुद्ध साव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 10.5 किलो गांजा, एक वेन्यू कार और लगभग 8 हजार रुपये बरामद हुए।
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है, जो जिले में घूम-घूम कर नशे की पुड़िया बेचते हैं। फैज और मतलुब अनिरुद्ध से माल लेकर पुड़िया बनाकर बेचते थे।