सबसे कम उम्र की मुखिया रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

सबसे कम उम्र की मुखिया रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो। गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से पलिहारी गुरुडीह पंचायत की युवा मुखिया सपना कुमारी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, दो अक्टूबर को कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सपना घर लौट आई थीं, लेकिन दोपहर में किसी काम से बाहर निकलने के बाद उनका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः उनके पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम फिलहाल सक्रिय होकर उनकी खोज में जुटी हुई है।
इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है

About Author

error: Content is protected !!