सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व प्रत्याशी सुबोध पासवान, माता रानी की कृपा से सुरक्षित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चतरा जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बेलगाछ मोड़ के पास चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी फिसलकर खाई में चली गई। गनीमत रही कि सुबोध पासवान सहित सभी सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से वाहन को खाई से बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह “भगवान और माता रानी की कृपा” है कि बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।