धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई : राजधानी एक्सप्रेस से 14 बोतल महंगी शराब जब्त

धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई : राजधानी एक्सप्रेस से 14 बोतल महंगी शराब जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी कर लाई जा रही 14 बोतल महंगी विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब ₹2,22,780 आंकी गई है।

इस मामले में सतपाल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली से धनबाद तक शराब की तस्करी कर रहा था।

बरामद विदेशी शराब

ROYAL SALUTE – 2 बोतल (700 ml) | ₹51,580

JOHNNIE WALKER BLUE LABEL – 4 बोतल (750 ml) | ₹1,04,000

THE YAMAZAKI – 4 बोतल (700 ml) | ₹48,000

LAPHROAIG ISLY SINGLE MALT – 4 बोतल (750 ml) | ₹1,92,000

गिरफ्तार सतपाल ने पूछताछ में बताया कि वह ROCK & STORM कंपनी में फील्ड वर्कर है और PDPL एथेनॉल प्रा. लि., बोकारो के साथ साझेदारी में काम करता है।

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया है।

About Author

error: Content is protected !!