Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। डीएसपी नौशाद आलम और सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी कर कुख्यात अपराधी रबीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर लगाम लगेगी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।