प्रिंस खान का शूटर रबिउल इस्लाम गिरफ्तार, व्यापारी की हत्या की थी साजिश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर रबिउल इस्लाम उर्फ मोटा धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने खुलासा किया कि रबिउल धनबाद के एक व्यापारी की हत्या की योजना बना रहा था। वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे धर दबोच लिया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करता है।
डीएसपी ने बताया कि रबिउल इस्लाम शहाबुद्दीन हत्याकांड का भी अभियुक्त है। इसके अलावा उड़ीसा और चक्रधरपुर में भी वह हत्या के मामलों में वांछित रहा है। उन्होंने बताया कि एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम (SIT) गठित की गई थी। छापेमारी के दौरान बलियापुर से दामोदरपुर के रास्ते में उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी में चाईबासा पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।