विधायक राज सिन्हा ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सोमवार की सुबह नगर निगम धनबाद के सफाई कर्मियों का सम्मान किया।
यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे हिरापुर मुख्य सड़क स्थित कोम्पेक्टर हाउस के पास आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए।
राज सिन्हा ने कहा –
“सफाई कर्मी ही असली स्वच्छता सैनिक हैं। इनके अथक परिश्रम के कारण ही शहर साफ-सुथरा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में इनका योगदान सबसे अहम है।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियों के अधिकार और सुविधाओं को लेकर वे हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।
कर्मवीर सिंह ने कहा कि समाज को सफाई कर्मियों की मेहनत का सम्मान करना चाहिए।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नगर निगम अधिकारी भी उपस्थित रहे।