गोविंदपुर में SBI एटीएम से चोरी की कोशिश नाकाम, युवक गिरफ्तार

गोविंदपुर के अमरपुर मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी की कोशिश नाकाम रही। अमरपुर के सतर्क ग्रामीणों ने एक युवक को एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया और उसे गोविंदपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया युवक रितिक रौशन, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता- अनिल यादव, निवासी- लाइन पार, मिर्जापुर, थाना नवादा, जिला नवादा (बिहार) है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो विभिन्न जगहों पर एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से रकम की निकासी करता है।

जब्त सामान:

एक नुकीला पेचकस (संशोधित किया हुआ)

एक पिलास

एक एटीएम कार्ड

घटना के संबंध में गोविंदपुर थाना कांड संख्या 410/2025 दिनांक 30/08/2025 दर्ज किया गया है। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(2)/318(4)/303(2)/334(1)/111(3)/111(4)/61(2)/62 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

 

About Author

error: Content is protected !!