वरीय पदाधिकारियों ने IIT-ISM का किया निरीक्षण, दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा

वरीय पदाधिकारियों ने IIT-ISM का किया निरीक्षण, दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आगामी 01 अगस्त 2025 को IIT-ISM धनबाद में आयोजित होने वाले 45वें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व जिला उपायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर अंतिम चरण की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोअर ग्राउंड स्थित मुख्य समारोह स्थल का दौरा किया, जिसमें एग्जीबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, डी एरिया, ग्रीन रूम, स्टेज, सेफ हाउस, मीडिया गैलरी, माननीय राष्ट्रपति के प्रवेश-निकास द्वार, तथा वीवीआईपी पार्किंग एरिया सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

इसके बाद, प्रेसिडेंट सुइट, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के आवासन स्थल, ग्रीन रूम, और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के सभी निर्धारित मार्गों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए।

इस भव्य आयोजन में राष्ट्रपति के साथ माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, तथा भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

About Author

error: Content is protected !!