डुमरी के टॉपर्स को मिलेगा विधायक जयराम महतो का सम्मान, वेतन की 75% राशि करेंगे दान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची/डुमरी। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए एक उत्साहवर्धक खबर सामने आई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो ने एक सराहनीय पहल की घोषणा की है।
विधायक जयराम महतो ने कहा है कि वे अपने तीन माह के वेतन की 75 प्रतिशत राशि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप 10 टॉपर्स को पुरस्कार स्वरूप देंगे। यह आयोजन 7 जुलाई को नावाडीह स्टेडियम में होगा।
घोषणा पत्र के वादे को कर रहे हैं पूरा
विधायक बनने से पहले जयराम महतो ने वादा किया था कि वे अपनी आय का 75% हिस्सा जनता की भलाई में खर्च करेंगे। इस वादे को निभाते हुए अब वे शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।
इन टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डुमरी के 10वीं और 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के टॉप 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इन छात्रों के नाम और अंक निम्न हैं:
1. श्वेता – 480 अंक
2. कुमकुम – 478 अंक
3. सूरज – 475 अंक
4. बलराम – 472 अंक
5. खुशबू – 470 अंक
6. लक्ष्मी – 469 अंक
7. तेजस्वी – 468 अंक
8. सृष्टि – 468 अंक
9. बरखा – 467 अंक
10. नीतू – 467 अंक
समाज सेवा की मिसाल बन रहे हैं जयराम महतो
डुमरी क्षेत्र में यह कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक की इस पहल से क्षेत्र के अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित होंगे।