Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद, दक्षिणी टुंडी: मंझलीटांड़ गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक पवन रजवार शनिवार को मौत हो गई। वह घर में चारपाई पर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पवन की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पवन रजवार, गांव के ही लालू रजवार का पुत्र था। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में बारिश के बाद अक्सर सांपों की गतिविधि बढ़ जाती है, लेकिन समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए जाते।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाए और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
गांव में पवन के असामयिक निधन से मातम पसरा है, और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।