Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली :
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसके बाद पैरालिसिस (लकवा) का असर देखा गया है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। देशभर में उनके समर्थकों और झारखंडी जनमानस के बीच गहरी चिंता का माहौल है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शिबू सोरेन, जिन्हें पूरे झारखंड में “दिशोम गुरु” के नाम से जाना जाता है, झारखंड के जन-जन के बीच अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं। झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।
जनता और समर्थकों की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं लगातार की जा रही हैं।