पलामू में ACB की कार्रवाई – रिश्वत लेते अंचल अधिकारी गिरफ्तार

पलामू में ACB की कार्रवाई – रिश्वत लेते अंचल अधिकारी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

📌 मामला क्या है?

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपने जमीन के म्यूटेशन (दखल-खारिज) के लिए अंचल कार्यालय पहुंचा था। लेकिन शैलेश कुमार ने काम करने के एवज में ₹30,000 की रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की।

🔍 कार्रवाई कैसे हुई?

ACB ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को नकद राशि के साथ शैलेश कुमार के पास भेजा। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

📸 जनता में चर्चा:

इस गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

लोगों ने ACB की कार्रवाई का स्वागत किया और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

📢 Prime News 24 की राय:

“ये कार्रवाई दिखाती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने से बदलाव संभव है। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो चुप न रहें – शिकायत करें।”

About Author

error: Content is protected !!