Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद के झरिया क्षेत्र के भौरा ओपी थाना अंतर्गत काली मेला छठ घाट पर एक युवक नागेन्द्र साव (30) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक रिटायर टाटा कर्मी टुनटुन साव के पुत्र के रूप में पहचान की गई है। घटना बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद भौरा ओपी प्रभारी और जोरपोखर थाना सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष सिंहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से मृतक की बाइक और अन्य सामान जब्त कर लिया है। वही घटना को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “हम जल्द ही इस घटना का खुलासा करेंगे और मृतक नागेन्द्र साव की मौत के कारणों को सामने लाएंगे। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से डरे हुए हैं और जल्द से जल्द पुलिस से इस मामले में सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर जांच तेज कर दी है। अब देखना यह है कि इस रहस्यमयी मौत का पर्दाफाश कब होता है और पुलिस क्या निष्कर्ष निकालती है।