सऊदी अरब में 24 दिनों से पड़ी थी बगोदर के प्रवासी मजदूर का लाश.
जयराम महतो ने दिलाया 10 लाख मुआवजा. अब शव आयेगा अपने घर
गिरिडीह – बगोदर विधानसभा के माहुरी गांव निवासी श्री धनी महतो के पुत्र फलजीत महतो (प्रवासी मजदूर) का सऊदी अरब में बीते 30 मार्च को कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था.
मुआवजे को लेकर कंपनी इंकार करती आ रही थी. इस विवाद के कारण मृतक का शव भी वही पर था.
घटना की सूचना मिलने पर आज डुमरी विधायक जयराम महतो मृतक के घर पहुंचे और कंपनी से मुआवजा को लेकर वार्ता किया. विभागीय मंत्री और सचिव से भी फोन पर वार्ता हुई.
अंततः कंपनी द्वारा 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की सहमति दी गई. अब स्वर्गीय फलजीत महतो का शव घर वापस लाया जाएगा.