Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के पुर्वी टुंडी थाना परिसर में रामनवमी ईद एवं सरहुल लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की संचालक मोहम्मद ऐनुल अंसारी ने किया इस बैठक की अध्यक्षता डीएसपी धीरेंद्र नारायण बांका की अध्यक्षता में संपन्न हुई मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल थाना प्रभारी रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाते हुए त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने मे सहयोग प्रदान करे आगे उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति वह चाहे किसी भी समुदाय का हो अगर त्यौहार में हुडद़ंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने शांति समिति की बैठक में आए हुए सभी सदस्यों से निवेदन किया कि अपने-अपने क्षेत्र में त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें थाना प्रभारी ने बताया कि अगर त्यौहार में कोई हुडदंग करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुर्वी टुंडी थाना को दे उसे पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी शांति समिति की बैठक में उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किसकु मुखिया संघ के अध्यक्ष ऐनुल हक मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा विपिन दा पूर्व मुखिया सुशील कुमार विपिन दा जितेन दास काजल मंडल प्रताप यादव सरफुद्दीन अंसारी समेत कई गणमान्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट रोहित मंडल