रांची: झारखंड में जेएसएसी सीजीएल परीक्षा में कथित तौर पर हुए पेपर लीक के मामले में सीआईडी ने गिरोह के दो मुख्य सदस्य को यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीआईडी ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने संदीप त्रिपाठी और विवेक रंजन को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के गोपालगंज के रहने वाले है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में अबतक प्रत्यक्ष एवं भौतिक रूप से पेपर के लीक होने के साक्ष्य नहीं मिले है। इस मामले में अभी भी जांच जारी है।