लखनऊ न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दारू की एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के चलते शराब के ठेकों पर शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. शराब प्रेमियों को इसकी जानकारी मिलते ही दुकानों पर भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल है, हर प्रकार की शराब की बोतल के साथ एक फ्री का ऑफर है और शराब खरीदने के लिए काम छोड़कर ग्राहक खरीदारी में जुट गए हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शराब की दुकानों को 31 मार्च 2025 तक स्टॉक खत्म करना होगा
यूपी में शराब की दुकानों पर मिल रहे इस ऑफर की वजह नई आबकारी नीति है. क्योंकि यूपी में शराब की दुकानों को 31 मार्च 2025 तक स्टॉक खत्म करना होगा. क्योंकि 2025-26 की नई आबकारी नीति लागू हो रही है और 1 अप्रैल से ई-लॉटरी के जरिए नई दुकानें शुरू होंगी. इस वजह से शराब दुकानदार एक बोतल पर एक बोलत फ्री का ऑफर दे रहे हैं. इस ऑफर के बाद शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।