गिरिडीह : जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर कार की चपेट में आने से पांच छात्राएं जख्मी हो गयी. घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह जिले के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर कार की चपेट में आने से पांच छात्राएं जख्मी हो गयीं. घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. घायल छात्राओं को इलाज के लिए चतरो स्थित निजी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया. घायल छात्राओं में कंचन मुर्मू (13), रेशमी मुर्मू (12), प्रियंका मुर्मू (10), नेहा मुर्मू (12), पूनम मुर्मू (12) शामिल हैं. सभी छात्राएं भेलवघाटी थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव की रहनेवाली हैं.