धनबाद मधुबन थाना व धर्माबांध ओपी सिमा क्षेत्र बाबुडीह स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर 9 जनवरी को आजसू समर्थक व कारु यादव समर्थको के बिच गोलीबारी,बमबाजी ,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के खरखरी बाजार स्थित आवासीय कार्यालय मे आगजनी व तोड फोड़ तथा बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार पर पथराव कर घायल मामले मे व वर्चस्व कायम करने को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात खरखरी बस्ती, फुलारीटांड खटाल, आशा कोठी खटाल आदि जगहों पर छापेमारी की गई. गुप्त सूचना के आधार पर नवागढ़ मोड सिनेमा हॉल निवासी नामजद अभियुक्त राजकुमार यादव के आवास में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना के बाद से राजकुमार यादव फरार चल रहा था. पूछताछ के करम में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. इसके आधार पर घटना में संलिप्त और उपद्रवी की गिरफ्तारी हो सकती है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!