दुमका जिले के सरैयाहाट गादीझोपा मुख्य सड़क पर चंपागढ़ के पास छड़ लदा ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी.

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका जिले के सरैयाहाट गादीझोपा मुख्य सड़क पर चंपागढ़ के पास छड़ लदा ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है. गादीझोपा गांव के हीरा चौधरी के ट्रैक्टर पर छड़ लोड कर ये लोग सरैयाहाट जा रहे थे. इसी क्रम में चंपागढ़ के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर एक गहरी खाई में पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर पर बैठे दो युवक गिर गये और नीचे दब गये. इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक (ड्राइवर) फरार हो गया.

About Author

error: Content is protected !!