वाइस चांसलर और प्लस 2 स्कूलों के प्राचार्य एवं अभिभावक होंगे शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद:बलियापुर रोड कोला कुसमा स्थित स्थित जेपी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में इंस्टीट्यूशनस के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने मीडिया को बताया की 23 मार्च रविवार को आयोजित एजुकेशन मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वॉइस चांसलर प्रोफेसर राम कुमार सिंह एवं धनबाद अन्य जिलों के सभी प्लस 2 स्कूल के प्राचार्यों को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम का मुख्य मुख्य उद्देश्य जेपी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में जितने भी नर्सिंग और फार्मेसी के कोर्सस संचालित हो रहे हैं इन सभी कोर्सेज से वाइस चांसलर और स्कूल के सभी प्राचार्यों को अवगत कराना है। और उसे और बेहतर करने के लिए उनका बहुमूल्य सुझाव लेना है। साथ ही हमारे कॉलेज के क्वालिफाइड प्रोफेसर्स एवं लेक्चरर्स के सानिध्य में संचालित कोर्सस, लैब फैसिलिटी, फूडिंग, लॉजिंग, पुख्ता सिक्योरिटी व्यवस्था से धनबाद समेत अन्य जिलों के सभी प्लस 2 के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक अवगत हो ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को फार्मेसी और नर्सिंग कोर्सेज के लिए ज्यादा खर्च करके बाहर राज्यों में जाने की जरूरत नहीं। जेपी ग्रुप आफ इंटीट्यूशंस फार्मेसी एवं नर्सिंग और फार्मेसी चिकित्सा के अन्य और कोर्सेज और मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा की और अग्रसर है। जेपी हॉस्पिटल जे पी ग्रुप आफ इंटीट्यूशंस के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने बताया की कॉलेज बनाना एक सपना था जो हमने सुव्यवस्थित ढंग से बनाकर संचालित किया और अब मुख्य अतिथि वॉइस चांसलर समेत प्लस 2 के सभी प्राचार्यों, अभिभावकों की राय से जे पी ग्रुप ऑफ इंटीट्यूशन को और उन्नत और अपडेट कर झरखंड का नंबर वन कॉलेज बनाना एक सपना है जो सभी के सहयोग से पूर्ण होगा। प्रेस वार्ता में जेपी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशनस का डायरेक्टर प्रदीप मंडल, मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल, डायरेक्टर डॉक्टर किमी मंडल,नर्सिंग की प्राचार्या शोभना भट्टाचार्य, फार्मेसी की प्राचार्या, नीलम सिंह अपस्थित थी।