Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एस के पाटोदीया एंड एसोसिएट्स एल एल पी द्वारा पंचायत समिति ग्राम पंचायत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन। व्यवस्था में प्रशिक्षण सुविधा नहीं मिलने का लगाया गंभीर आरोप ।
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय स्थाई समिति के सात अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर एस के पाटोदिया एंड एसोसिएट्स एल एल पी के द्वारा प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन। शिविर के प्रशिक्षुकों ने कई लगाए गंभीर आरोप। पूर्वी टुंडी के वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रोजेक्टर का नहीं चलना साथ में प्रशिक्षण कीट नहीं देना जलपान एवं भोजन का व्यवस्था नहीं करने का लगाए कई ऐसे लगाए गए गंभीर आरोप, उन्होंने यह भी कहा कि स्थाई रूप से प्रशिक्षण नहीं मिलने से हम लोग ग्राम पंचायत में विकास का कार्य कैसे करें झारखंड सरकार हमे प्रशिक्षण इसलिए करवाती है कि हम लोग गांव का विकास बेहतर रूप से कर सके। प्रोजेक्टर नहीं चलता है तो गांव में कैसे विकास किया जाए जो बेहतर प्रशिक्षण का टेक्निकल प्रसाधन है वही प्रशिक्षण शिविर में नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत में कैसे हम लोग काम करें जिससे जो उच्च कोटि के प्रशिक्षुक हमे सीखने का प्रयास किया गया हो। यह संस्था की लापरवाही है। वही प्रखंड के पंचायत समन्वय पंचायती राज किशोर कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण पंचायत के कार्यों को सुगम समन्वय के लिए प्रशिक्षण का पत्रधार है जिससे बेहतर पंचायत कार्य को किया जा सके उसी का आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शिविर का आयोजन किया गया है।उन्होंने यह भी कहा संस्था का लाहपारवाही इस शिविर में दिखा है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी गई है।
रिपोर्ट:– रोहित मंडल