झारखंड: घूसखोर 10 हजार रुपये लेते पकड़ाया, एसीबी ने इस अफसर को रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ACB Trap: झारखंड में रिश्वतखोर अफसर के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सप्लाई ऑफिसर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एसीबी की ये कार्रवाई रांची में हुई है। आरोप है कि सप्लाई ऑफिसर अभिजीत चेल पीडीएस का लाइसेंस रिनुअल करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।कई बार अनुरोध के बाद भी सप्लाई आफिसर बिना पैसा लिये काम करने को तैयार नहीं था। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एसीबी ने अपने स्तर से जांच की, तो शिकायत सही पायी। जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए घूसखोर अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच के बाद मामला सही पाया गया और फिर कार्रवाई करते हुए सप्लाई ऑफिसर को 10 हजार रूपए कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी गिरफ्तार सप्लाई अफसर को अपने साथ ले गयी है। जहां उससे पूछताछ चल रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी कुछ जानकारी मिल सकती है।