बेल पर जेल से बाहर निकला पीयुष तिवारी फिर अरेस्ट

रांची: राजधानी रांची की बरियातू पुलिस ने दागी किस्म के युवक प्रिंस उर्फ पीयुष तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। बरियातू थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात कुसुम विहार रोड में एएसआई राम किशुन उरांव अपनी टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दरम्यान बाइक सवार एक शख्स को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह शख्स भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम पीयुष तिवारी उर्फ प्रिंस बताया। वहीं, तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद की गयी। पुलिस ने पीयुष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक सहित हथियार को जब्त कर लिया। गिरफ्तार पीयुष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!