ट्रक चोरी के दो आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार..

  1. ट्रक चोरी के दो आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार..

आज दिनांक-16.03.205 को रात्री करीब 01.45 बजे गुन्ना कुमार, उम्र 28 वर्ष, पे० गया प्रसाद यादव, गा० फुसबगल पौ भागा, थाना- जोरापोखर, जिला-धनबाद एक लिखित आवेदन देते हुये सूचना दिये कि इनका 12 चक्का ट्रक सख्या- JH10AG 4845 जो खालसा ढाबा, जी०टी० रोड, पण्डुकी के पास चालक के द्वारा खड़ा किया गया था, जिसे अज्ञात चोर के द्वारा दारी कर गोविन्दपुर की ओर लेकर भाग रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुये सीमावर्ती थाना को इस संबंध में सूचित किये तथा चेकिंग लगाने हेतु अनुरोध किया गया। तत्पश्चात छापामारी हेतु में पु०अ०नि० सुनील कुमार रवि, थाना प्रभारी बरवाअड्‌डा थाना साथ पु०अ०नि० रॉबिन्सन मुण्डरी, पु०अ०नि० सुनील कुमार पाण्डेय एव सशस्त्र बल के थाना से प्रस्थान किया तथा छापामारी के क्रम में निरसा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी महोदय, निरसा थाना के साथ सयुक्त रूप से खुदीया फाटय पुल के पास चेकिग लगाये।

कुछ ही देर में उक्त चोरी गई ट्रक को आते देखा जिसके बाद उक्त ट्रक को रोका गया एवं ट्रक चालक एक चलानी को पकड लिया गया। उक्त युवको को पूछ-ताछ करने पर दोनों युवकों के द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रक को कटवाने हेतु नागढ़, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। तत्पश्चात उक्त पकड़ाये दोनों युवकों को विधिवत गिरफ्तार किया एवं चोरी गई ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया। दोनों अभियुक्तों कों माननीय न्यायालय, धनबाद में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।

बरामद सामानो की सूचि-

> चोरी गई 12 चक्का ट्रक वाहन संख्या- JH10AC 4845

> अभियुक्त मिन्हाज अंसारी का मोबाईल फोन।

गिरफ्तार अपराधकर्मी –

1. मिन्हाज अंसारी, उम्र 25 वर्ष, पे०- नूर इमाम अंसारी, सा०- बागसुना, थाना- गोविन्दपुर, जिला-धनबाद।

2. आजाद अंसारी, उम्र 40 वर्ष, पे०- हफीजुद्दीन अंसारी, सा०- परासी, थाना- गोविन्दपुर, जिला-धनबाद।

अपराध की शैली वाहन चोरी।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी-

1. सुनील कुमार रवि, थाना प्रभारी बरवाअड्‌डा थाना।

2. रॉबिन्सन मुण्डरी, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना।

3. सुनील कुमार पाण्डेय, पु०अ०नि० बरवाअड्‌डा थाना।

4. आ0-2003 संतोष कुमार गोप, बरवाअड्‌डा थाना सशस्त्र वल ।

5. आ0-879 नंहेन्द्र प्रसाद यादव, बरवाअड्डा थाना सशस्त्र बल ।

About Author

error: Content is protected !!