Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Wife Crime News : पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई तो पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। इस घटना में पति की जान चली गयी। घटना बिहार के हाजीपुर जिले के लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव का है।इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया।पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में तमतमाई पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पड़ोसियों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया।
डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस लड़ाई की वजह क्या है। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस पत्नी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।