झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत इन जिलों में चल रही लू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड का उच्चतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जगहों पर उष्ण लहर यानी लू चल रही है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गढ़वा, पलामू और धनबाद जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चल रही है.16 मार्च 2025 को भी इन जिलों में लू का असर देखा जायेगा. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत कब मिलेगी. रांची के मौसम केंद्र के मुताबिक, 19 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.