धर्माबांध बस्ती में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महुदा : धर्माबांध ओपी क्षेत्र के धर्माबांध बस्ती में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान बसंती देवी (27) के रूप में हुई है, जो अपने पति रमेश महतो के साथ रह रही थी। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बसंती देवी ने अपने मायके फोन कर इस बारे में अपनी मां सनीचरिया देवी को जानकारी दी थी। शनिवार सुबह, जब रमेश महतो की नींद खुली, तो उसने अपनी पत्नी को खटिए से नीचे गिरा हुआ देखा। उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं जागी तो उसने अपने परिजनों और गांव वालों को सूचित किया। इसके बाद मृतिका को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि बसंती देवी के साथ उसके पति ने मारपीट की थी और उनकी हत्या की है। मृतिका की मां का आरोप है कि दामाद हमेशा उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था, और होली के दिन भी उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने फोन पर दी थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। घटना की सूचना पर धर्माबांध ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। धर्माबांध ओपी प्रभारी ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मायके वालों के आरोपों के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है/
सुल्तान खान बाघमारा रिपोर्टर