होली के दिन धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, इन इलाकों में लगी निषेधाज्ञा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले में दामोदर नदी में शव जलाने की वजह से हुए विवाद के बाद कई इलाकों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. थाना प्रभारी ने कहा है कि भाटडीह ओपी क्षेत्र के भाटडीह तेतुलिया धोड़ा और कुमारडीह गांव में धारा 144 लगा दी गयी है. किसी भी जगह लोग झुंड बनाकर न रहें. अगर ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
दामोदर के तट पर शव जलाने की वजह से हुआ विवाद।
शुक्रवार को दोपहर में कुमारडीह गांव की एक बुजुर्ग महिला का शव दामोदर नदी के भाटडीह घाट के समीप जलाये जाने की वजह से 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई. भाटडीह तेतुलिया क्वार्टर की कुछ महिला दामोदर नदी में स्नान करने गयीं थीं. वहीं, कुछ दूरी पर एक महिला का शव जल रहा था।