उपयुक्त, एसएसपी ने जिले वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

उपयुक्त, एसएसपी ने जिले वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : होली के अवसर पर लुबी सर्कुलर रोड स्थित उपायुक्त आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप जी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया। साथ ही उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

उपायुक्त ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह जीवंत और रंगीन रहे। जिले वासियों को खुशी, हंसी और सुखद क्षणों से भरे त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानीपूर्वक, सुरक्षित तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, ट्राफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह, साइबर डीएसपी श्री संजीव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, अंचल अधिकारी धनबाद श्री शशिकांत सिंकर, अंचल अधिकारी पुटकी श्री विकास आनंद, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री चंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, श्री नारायण राम, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!