अमन साव का एनकाउंटर करने वाले पीके सिंह…

अमन साव का एनकाउंटर करने वाले पीके सिंह…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट, प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह
2022 में धनबाद के बैंक मोड़ में अपराधियों ने मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश की. इनके इनकाउंटर से अपराधी मारे गए.
बैंक मोड़ थाना प्रभारी रहे पीके ने अकेले अपने दम पर अपराधियों का इनकाउंटर किया था.


आज सुबह पलामू में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का इनकाउंटर भी पीके ने ही किया, पीके एटीएस में डीएसपी हैं..
उन्होंने वर्ष 2006 में पहली ही पोस्टिंग नावाडीह थाना में कहा था – मै जहां रहूंगा, अ’पराधी मेरे नाम से थर थर कां’पेंगे…
अपराधियों के लिए दहशत का दूसरा नाम बन चुके पीके सिंह ने अपने सेवा काल में अबतक कई बड़े अपराधियों को अपने बंदूक से मुक्ति दे दी है…

विवादों से भी रहा पीके का गहरा नाता

प्रमोद अपराधियों के लिए तो काल थे ही, मगर कई बार विवादों में भी फंसे. धनबाद के ईस्ट बसुरिया में मर्डर मामले में न्याय और मुआवजा की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे परिजनों और आम लोगो पर उन्होंने लाठियां चटकायी थी.
पीके सिंह की इस अमनावीय हरकत का मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा था. तब सीएम ने ट्वीट कर एसएसपी को प्रमोद पर कार्रवाई का निर्देश दिया था.
फिर झरिया में माइनिंग विवाद के कारण भी अप्रैल 2021 में प्रमोद को लाइन हाजिर किया गया था..

About Author

error: Content is protected !!