कुमारधुबी में सड़क जाम कर अशांति व दहशत फैलाने,उपद्रव मचाने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कुमारधुबी में सड़क जाम कर अशांति व दहशत फैलाने,उपद्रव मचाने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा।कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के जीटी रोड पर दो दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम व उपद्रव मामले में ओपी प्रभारी राजेश लोहरा की शिकायत पर 16 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में सड़क जाम कर अशांति व दहशत फैलाने, उपद्रव मचाने का आरोप लगाया गया है।

ये बनाये गये हैं नामजद।

प्राथमिकी में भाजपा नेत्री रानी सिंह, सोनू सिंह व मुकुल ठाकुर (भालोकसुंधा), संजय रवानी, प्रकाश डे, नन्हकू दुबे, राहुल मोदक, टिंकू रवानी, राजू रवानी, सोनू रवानी, विक्की बाउरी, शैलेश रवानी व सलमान अंसारी (एग्यारकुंड पानी टंकी), मुन्ना मंडल (बंगाली बस्ती), शिवकुमार भुईयां (शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा), सोनू अंसारी (शिवलीबाड़ी) शामिल हैं।

About Author

error: Content is protected !!