ACB की बड़ी कार्रवाई, चतरा में 10 हजार रुपये घूस लेते SDO कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार।

चतरा: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निरोधकर ब्यूरो की टीम आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गयी.मिली जानकारी के अनुसार शिला गांव निवासी अनिल कुमार से एलआरडीसी कार्यालय में लंबित भूमि विवाद के पक्ष में निर्णय कराने के नाम पर आफताब अंसारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी पहली किस्त के तहत वह 10 हजार रुपये ले रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!