धैया के एक अपार्टमेंट के मीटर सेक्शन में लगी आग, एक बड़ा हादसा टला, लोगों का आरोप, बिल्डर ने नहीं की है फायर फाइटिंग इक्यूपमेंट की व्यवस्था

धैया के एक अपार्टमेंट के मीटर सेक्शन में लगी आग, एक बड़ा हादसा टला, लोगों का आरोप, बिल्डर ने नहीं की है फायर फाइटिंग इक्यूपमेंट की व्यवस्था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत धैया मिडिल स्कूल के समीप एक अपार्टमेंट में सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि सील एन्क्लेव नामक अपार्टमेंट के मीटर बॉक्स में एकाएक आग लग गई। जिससे अपार्टमेंट के लोगों में अफरा-तफरी मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट में धुआँ उठता देख मौके पर पहुँचे। वही तत्परता दिखाते हुए लोगों ने रेत व अन्य संसाधन से आग पर काबू पाया। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट में बिल्डर के द्वारा किसी भी तरह का फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाया गया है। जिसके कारण आग बुझाने में दिक्क़तो का सामना करना पड़ा. हालांकि आग पर किसी तरह से काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा होते -होते टल गया। अपार्टमेंट में आग लगने की घटना की खबर आने से धनबाद वासियों के जेहन में धनबाद के आशीर्वाद टावर की घटना की याद ताज़ा हो जाती है. बता दें कि पिछले साल बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आशीर्वाद टावर में अग्निशमन यंत्र नहीं रहने के कारण 14 लोगों की मौत हुई थी। वह घटना आज भी लोगों के जेहन में जिन्दा है.

 

About Author

error: Content is protected !!