झारखंड के जेल में हुआ कांड, कैदी ने लगाई फांसी

झारखंड: पलामू जिले के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने बॉडी फंदे से लटकी हालत में मिली। बैरक से सटे बाथरूम में कैदी की डेड बॉडी गमछे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। मंगलवार सुबह को शव पोस्टमार्टम के लिए MRMCH में भेजा गया। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। बाथरूम में डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद जेल में तहलका मच गया। कैदी की पहचान 34 साल के शाबीर अंसारी के तौर पर की गयी। शाबिर गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था। हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। साल 2023 से वह मेदनीनगर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!