बोरागढ़ ओपी क्षेत्र के सुरेन्द्र कॉलनी नीचे सेंटर ग्राउंड में सीआईएसएफ ने छापा, 100 टन अवैध कोयला जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झरिया : बीसीसीएल भौरा ईजे एरिया के सीआईएसएफ और बीसीसीएल अधिकारी ने पेलोडर से लोड कर चार हाईवा कोयला किया जब्त
कपुरगढा बस्ती के मुहाने से निकाल कर ट्रेक्टर से अवैध कोयला किया जा रहा था डंप, बोरागढ़ पुलिस ओर सीआईएसएफ जवान मौके पर थे मुस्तैद
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश के इसारे पर कराया जा रहा था अवैध कोयला का काम।
अवैध मुहाने से हो रहा था अवैध कोयला का खनन
कोयलांचल झरिया में कोयले का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. BCCL के बंद खदान और आउटसोर्सिंग एरिया में खुलेआम कोयले की लूट हो रही है. बेखौफ कोल माफिया कोयले के अवैध कारोबार में जुटे हैं. यहां कोल माफिया जमकर कोयला लूट रहे है.