कतरास बाजार के कपड़ा दुकानों में शॉर्ट सर्किट लगी आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर हुए खाक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : कतरास बाजार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख । कतरास थाना क्षेत्र के कतरास बाजार स्थित श्रीलाल पोखरमल एंड सन्स और आनंद ड्रेसस में आज तड़के करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रयासों से आग पर काबू पाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका।
दुकानदार गौरव कुमार खंडेवाला ने नुकसान का आंकड़ा 7 से 8 लाख रुपये बताया। स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन आग पर नियंत्रण पहले ही पाया जा चुका था।
इस हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है, और शॉर्ट सर्किट के कारण हुई इस घटना ने आगजनी के खतरों को फिर से उजागर किया है।