होटवार जेल में कैदी ने की आत्महत्या, अस्पताल में मृत घोषित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद सिकंदर अंसारी ने सेल में आत्महत्या की, कक्षपाल ने कोशिश की बचाने की
रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली।
घटना के मुताबिक, बुधवार को कैदी ने अपने सेल में आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत कैदी की पहचान सिकंदर अंसारी के रूप में हुई है।
वह कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव का रहने वाला था और 2017 से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।
जेल प्रशासन ने दी जानकारी
जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को बताया गया कि सिकंदर अपने सेल में आत्महत्या की कोशिश कर रहा था।