लव जिहाद मामले में डीसी एसपी ने फ्लैग मार्च किया

लव जिहाद मामले में डीसी एसपी ने फ्लैग मार्च किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के रामगढ़ जिले में लव जिहाद मामले की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एक ओर जिले के डीसी एसपी पुलिस प्रशासन ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH 23 रामगढ़ बोकारो के चितरपुर में फ्लैग मार्च किया तो वही दूसरी ओर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हिंदू समाज के लोगो ने चितरपुर बाजार को बंद कराया है। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम को खत्म गया है।

दरअसल रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर निवासी मोहम्मद ग़ालिब उर्फ पिता मुख्तार खान एक हिन्दू समाज की लड़की आशा वर्मा 26 वर्ष को अपने प्रेम जाल में फंसाकर 9 फरवरी को अपहरण कर केरल ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आशा वर्मा के परिजन ने रजरप्पा थाना में मोहमद गालिब पर आशा वर्मा को अपहरण कर केरल जाने की एक शिकायत दर्ज करवाई है।

इस लव जिहाद मामले में आज नया मोड़ तब आ गया जब आशा वर्मा की एक लेटर और एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे आशा ने कहा है कि मैं 9 फरवरी को अपनी मर्जी से गालिब के साथ आई हूं और हमने शादी कर लिया है मैं यह बयान केरल कायापुरी थाने से दे रही हूं और मैं यहां खुश हूं।

इस मामले में रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया है पुलिस ने तुंरत संज्ञान लेते हुए लड़की के परिजन के साथ पुलिस केरल कायापुरी गई वहां थाने में बैठकर बातचीत हुई वह बच्ची खुद एक लीगल एडवोकेट के साथ आई थी और वह सारी बाते बताई कि वह अपनी मर्जी से गई है उन्होंने एक लिखित स्टेटमेंट भी दिया है उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया कि मैं थाने में बैठी हुई हूं और बिना किसी दबाव के यह बयान दे रही हूं मैं अपनी मर्जी आई हूं। इस मामले में कुछ लोग अफवाह फैला रहे है पुलिस के संज्ञान में जो भी बाते आ रही पुलिस उसे गंभीरता से ले रही है।

About Author

error: Content is protected !!